रामनगर की बेटी का नेशनल बॉक्सिंग में चयन: 5वीं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए तानसी रावत ने किया क्वालिफाई |

नैनीताल | स्टेट बॉक्सिंग ट्रायल में चयनित तानसी रावत राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व रामनगर | 05 जून 2026 इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ,गोलापार हल्द्वानी, में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में 63 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतिभाशाली मुक्केबाज़ तानसी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं अंडर-15 सब जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 जून से 30 जून 2026 तक जालंधर पंजाब में आयोजित होगी । इस उपलब्धि पर सीटीओ / कोच गोविंद सिंह ने तानसी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पीरूमदारा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर तेरेसा, प्रबंधक सिस्टर ग्रेसी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने तानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर 79 यूके एनसीसी बटालियन, नैनीताल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजित मेहता, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बी. एस. खंडका, एसएम चंचल सिंह, बीएचएम ऋषिपाल सिंह, ईएसएम पीआई सीएचएम जसवंत सिंह रावत (सेवानिवृत्त) तथा ईएसएम पीआई सूबेदार गुरुपाल सिंह रावत (सेवानिवृत्त) व ट्रेनिंग जेसीओ प्रदीप रोका ने भी तानसी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।तानसी की इस उपलब्धि पर पीएनजी महाविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि तानसी रावत राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड,अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *