ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही मुखानी पुलिस की दो टीमों ने किया दो अलग अलग स्थानों से 43 पाउच (14.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब एवं 96 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख़्त कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को 02 महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।

*पुलिस कार्यवाही*

*प्रथम*
दिनांक 06 जून 2026 को (लगभग 14.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
पूरन सिंह पुत्र रामचंद्र, निवासी चंदायन, पोस्ट गोविंदपुर गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में *एफआईआर संख्या 74/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*द्वितीय*
थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में कांस्टेबल सुनील आगरी एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ईजा का आशीर्वाद दुकान छड़ायल चौराहा मुखानी में एक व्यक्ति को 96 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
संतोष कुमार पुत्र जीवन लाल निवासी कुमाऊँ कॉलोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम उम्र 46 वर्ष।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में *एफआईआर सं-73/26 धारा 60 EX Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है | जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *