ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों एवं गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल जगदीश चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई । उपनिरीक्षक शंकर नयाल एवं पुलिस टीम द्वारा न्यायालय प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा फौजदारी वाद संख्या 76/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में वारण्टी दीपक सिंह जलाल* पुत्र पूरन सिंह जलाल निवासी धनियाकोट तल्लाकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल को उसके निवास स्थान के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *