नैनीताल | जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नंदा वल्लभ बेलवाल (उम्र 38 वर्ष), पुत्र घनानंद बेलवाल, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा नंदा वल्लभ बेलवाल, जो मानसिक रूप से कमजोर हैं, *दिनांक 05 जून को अपराह्न लगभग 4 बजे* बिना बताए घर से निकलकर कालीचौड़ मंदिर क्षेत्र के जंगल की ओर चले गए थे । सूचना प्राप्त होने पर काठगोदाम पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन अभियान चलाया । लगातार तलाश एवं सघन खोज अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आज कालीचौड़ मंदिर के जंगल क्षेत्र से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया । आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देने पर काठगोदाम पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया ।
















Leave a Reply