ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, पोक्सो व आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत बेतालघाट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । एसपी क्राइम/यातायात जगदीश चन्द्र के निर्देशन तथा *क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सैमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बेतालघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026, धारा 65(1) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 67A आईटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम ने अभियुक्त शुभम आर्या पुत्र सतपाल राम, निवासी ग्राम च्यूनी चमकोट, थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को उसके निवास क्षेत्र च्यूनी चमकोट, बेतालघाट से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किय जा रहा है । नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *