मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल द्वारा फायर ऑडिट/निरीक्षण अभियान |

नैनीताल | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून एवं डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद नैनीताल में व्यापक फायर ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया । इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार एवं अग्निशमन अधिकारी नैनीताल देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह, बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय, क्लब हाउस सहित कुल 09 संस्थानों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से विस्तृत निरीक्षण एवं फायर ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने हेतु संबंधित संस्थानों के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त अग्निशमन केंद्र हल्द्वानी एवं अग्निशमन केंद्र रामनगर द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर बैंकों, होटलों, रिसोर्ट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित 14 संस्थानों में फायर ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया । इस प्रकार जनपद नैनीताल में कुल 23 फायर ऑडिट/फायर निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए गए । जनपद फायर सर्विस नैनीताल द्वारा भविष्य में भी ऐसे सघन निरीक्षण अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे तथा आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता* कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *