नैनीताल | मुख्यमंत्री जी के *”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ ऑपरेशन प्रहार* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा जसवीर चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया । थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से 02 अभियुक्तों को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ नं 75/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0 पंजीकृत किया गया हैं ।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगीः-*
1-गजब सिहं ( उम्र 27 वर्ष ) पुत्र गंगो सिंह निवासी अटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान-311 ग्राम स्मैक
2. सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह निवासी उपरोक्त-307 ग्राम स्मैक
कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाईल मोर्फिन) मय एक वाहन सं0. RJ 05-CC-8027 हुडंई औरा मय एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया।
*पूछताछ अभियुक्तः-*
पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आर0ओ0 प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आया थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
*अभियुक्त गजब सिंह के विरुद्ध थाना अटलबन्द भरतपुर राजस्थान में निम्न अभियोग पंजीकृत है।*
1- एफआईआर न0. 277/2020 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
2- एफआईआर न0. 342/2022 धारा 411/420/471/473 भादवि व 19 राजस्थान आबकारी अधि0
3- एफआईआर न0. 246/2023 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
4- एफआईआर न0. 208/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।
*वर्ष-2026 की कुल कार्यवाही का विवरण*
1- चरस कुल 11 अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 11 किलो 59 ग्राम चार कीमत-12,11,800 रू0
2- डोडा-02 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 20 किलो 337 ग्राम कीमत-1,01,685 रू0
3- स्मैक कुल 31 अभियोग पंजीकृत कर 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 02 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा कीमत 6,54,58,800/-
4- गांजा कुल 05 अभियोग पंजीकृत कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 48 किलो 606 ग्राम कीमत लगभग 12,15,150/-
5- नशे के इंजेक्शन कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कब्जे से 1023 नशे के इंजेक्शन कीमत 51,150/-
















Leave a Reply