नैनीताल | कैंची धाम दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु का गुम हुआ पर्स नैनीताल पुलिस के यातायात कर्मियों की तत्परता से सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया । सोनू पुत्र सन्त्रेष निवासी ग्राम पुवायां आलमपुर, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), कैंची धाम मंदिर दर्शन हेतु आए थे। इस दौरान उनका पर्स भवाली क्षेत्र में कहीं गिर गया था । पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ लगभग ₹4,000 नगद भी मौजूद थे । यातायात ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज पंत एवं हेड कांस्टेबल अमर सिंह द्वारा पर्स की खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद किया गया तथा सत्यापन उपरांत उसके स्वामी सोनू को सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ पर्स एवं महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित वापस मिलने पर सोनू ने यातायात पुलिस एवं नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना की । नैनीताल पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं सहायता के अपने दायित्वों का निर्वहन निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कर रही है ।
गुम हुआ पर्स यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया, यात्री ने जताया आभार ।
















Leave a Reply