कैंची धाम मेले के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश |

नैनीताल | विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य मेले के दृष्टिगत देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज “*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०*” द्वारा *पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी* में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की शुरुआत में “एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र द्वारा कैंची धाम मेले के संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था के खाके के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । “एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कैंची धाम मेला उत्तराखंड की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मेले का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन करके हमें जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरना है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया ।

_*बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश एवं कार्ययोजना:*_

*1.* *प्रभावी ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन:* मेले के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन, पार्किंग, बैरियर और ट्रैफिक प्लान पर जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

*2. 24 घंटे निगरानी (नाइट ड्यूटी):* भवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहों और डाइवर्जन पॉइंट्स पर मेले से कुछ दिन पहले से ही रात के समय भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

*3. शटल सेवा और स्टीकर व्यवस्था:* श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा के प्रभावी संचालन हेतु परिवहन विभाग के अधिकारियों और संचालकों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ी जनपदों और कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

*4. होटल-होमस्टे का ऑडिट व समन्वय:* भवाली से कैंची धाम मार्ग पर स्थित सभी होटलों और होमस्टे का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को होटल/होमस्टे संचालकों के साथ गोष्ठी करने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को ठहरने में कोई असुविधा न हो।

*5. वाहनों पर प्रतिबंध और बुकिंग अनिवार्यता:* पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार विभिन्न प्रकार के वाहनों को नियमानुसार प्रतिबंधित किया जाए। आगंतुकों के वाहनों को होटल बुकिंग के आधार पर ही सम्बंधित चेकिंग पॉइंट्स से आगे जाने की अनुमति दी जाए।

*6. शालीन व्यवहार और सख्त ड्यूटी:* एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आगंतुकों/श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके साथ अत्यंत शालीनता और विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें।

गोष्ठी के दौरान “डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार” अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, अंजना सीओ नैनीताल, विनय सिंह सीओ(UT), अंकित थपलियाल सीओ(UT), हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार, जसवीर चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, राजेंद्र रावत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, श्रीमती मीना पांडे प्रभारी अभिसूचना, जगदीश राम प्रभारी सीपीयू, दान सिंह मेहता वाचक, आशुलिपिक, PRO व अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *