उज्जैन (मध्य प्रदेश) निवासी का गुम बैग सीसीटीवी फुटेज एवं अथक प्रयासों से सकुशल बरामद, यात्री ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार ।

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं जनसेवा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में रेलवे स्टेशन हल्द्वानी क्षेत्र में एक यात्री द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा में आकर सूचना दी गई कि उनका बैग कहीं गुम हो गया है । पूछताछ में अपना नाम भगत राम पुत्र लाल सिंह निवासी सुजालपुर उज्जैन, मध्य प्रदेश बताया। यात्री ने बताया कि वह सुबह लगभग 11:00 बजे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से टेंपो में बैठकर गोरखपुर जाने के लिए निकला था। यात्रा के दौरान उसका बैग टेंपो में ही छूट गया, जिसमें उनके *कपड़े, दवाइयाँ, मोबाइल चार्जर, खाने-पीने का सामान, दो रेल टिकट आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था । सूचना प्राप्त होने पर कानि0 मोहम्मद यासीन एवं कानि0 लक्ष्मण राम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन* किया गया। साथ ही टेंपो स्टैंड पर जाकर चालकों एवं अन्य व्यक्तियों* से विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा अथक प्रयास एवं सूझबूझ से जानकारी एकत्रित कर संबंधित टेंपो एवं बैग का पता लगाया गया । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप गुम हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसमें रखे समस्त सामान का मिलान करने के उपरांत उसके वास्तविक स्वामी भगत राम को सुपुर्द किया गया । अपना महत्वपूर्ण सामान एवं दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं जनसेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *