30 से 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद तीन पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त वर्दी की जिम्मेदारियों से ली विदाई, एसपी संचार नैनीताल ने शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित |

नैनीताल | नैनीताल पलिस में नियुक्त 03 पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल* द्वारा *कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण निम्नवत है*

राजेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक (एच्छिक सेवा निवृत्त)

अनिल कुमार भट्ट कांस्टेबल (एच्छिक सेवा निवृत्त)।

गुसाई राम अपर उपनिरीक्षक ,(अधिवर्षता सेवा निवृत्त)।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई । इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं । विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया | एसपी संचार नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें ।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप *शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट* कर सम्मानित किया गया।

*1. अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह (एच्छिक सेवा निवृत्त)*

* दिनांक 17 जून 1995 को जनपद पौड़ी गढ़वाल से कांस्टेबल पद पर नियुक्त हुए थे। दिनांक 26 नवम्बर 2022 को हेड कांस्टेबल तथा 07 जनवरी 2026 को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। हरिद्वार, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में तैनाती के दौरान उन्होंने सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभागीय प्रशंसा एवं नगद पुरस्कार प्राप्त हुए। उन्होंने पुलिस विभाग में 30 वर्ष 11 माह 14 दिन की सराहनीय सेवा प्रदान की

*2- कांस्टेबल अनिल कुमार भट्ट (एच्छिक सेवा निवृत्त)*
* दिनांक 09 अप्रैल 2006 को जनपद ऊधमसिंहनगर से कांस्टेबल पद पर नियुक्त हुए। चम्पावत, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में तैनाती के दौरान उन्होंने सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विभाग द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रदान की गई। उन्होंने पुलिस विभाग में 20 वर्ष 01 माह 22 दिन की उल्लेखनीय सेवा प्रदान की।

*3- अपर उपनिरीक्षक गुसाई राम (अधिवर्षता सेवा निवृत्त)*

दिनांक 01 अगस्त 1989 को जनपद पिथौरागढ़ से कांस्टेबल पद पर नियुक्त हुए थे। दिनांक 11 फरवरी 2011 को हेड कांस्टेबल (विशेष) तथा 25 फरवरी 2023 को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। पिथौरागढ़, देहरादून, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपदों में तैनात रहकर उन्होंने सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उन्हें विभाग द्वारा विभिन्न अवसरों पर नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रदान की गई। उन्होंने पुलिस विभाग में 36 वर्ष 09 माह 30 दिन की गौरवशाली सेवा प्रदान की।

पुलिस विभाग नैनीताल तीनों सेवा निवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पित सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *