एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार जारी, हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार ।

नैनीताल | काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा काफी समय से फरार चल रहे वारंटी उमेश चन्द्र चन्दोला पुत्र जगन्नाथ चन्दोला निवासी मोटाहल्दू, सरकारी अस्पताल के पास, पोस्ट मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को *धारा 82 सीआरपीसी* के अंतर्गत आदेशित वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *