कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने फर्नीचर शोरूम में हुई चोरी का किया सफल खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वादी मयंक मित्तल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गोल्ज्यू फर्नीचर इंडस्ट्रीज, बरेली रोड (मोतीनगर), ग्राम हरिपुर तुलाराम, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि उनके शोरूम* से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली की केबल, एसी कॉपर पाइप लाइन, विद्युत तार एवं अन्य बिजली का सामान चोरी कर लिया गया है । तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 180/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस द्वारा की कार्यवाही:-*

उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मामले के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा कर 02 अभियुक्तों को मण्डी क्षेत्र गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया ।

*बरामदगी का विवरण:-*

– सफेद रंग के केबल तार के गुच्छे
– काले रंग का एल्यूमीनियम विद्युत तार
– कॉपर तार का गुच्छा
– नीले रंग के विद्युत तार

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

*1-* सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ जुल्फि पुत्र रामपाल मौर्य, निवासी रिछा, तहसील बहेड़ी, जनपद बरेली (उ.प्र.), उम्र 29 वर्ष।
*2-* दयाल सिंह गड़िया उर्फ धीरज पुत्र कुंवर सिंह गड़िया, निवासी ग्राम तौली, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, हाल निवासी हाथीखाल रेलवे फाटक के पास, गोरापड़ाव, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *