एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का किया आयोजन आगामी पर्यटन व कैंची मेले के मद्देनजर यातायात और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष फोकस पर्यटकों और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करें, हुड़दंगियों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आगामी पर्यटन सीजन ग्रीष्मकालीन छुट्टियों और माह अप्रैल के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई । गोष्ठी का शुभारंभ करने से पूर्व  एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया जिसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया । इसके उपरांत, एसएसपी नैनीताल ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था स्मार्ट पुलिसिंग और आगामी पर्यटन सीजन को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए:

1. डिजिटल एवं स्मार्ट पुलिसिंग (CCTNS व ऑनलाइन पोर्टल):*_

*CCTNS शत-प्रतिशत ऑनलाइन:* सभी थानों में CCTNS के कार्य पूरी तरह अपडेट रखने और e-signing की प्रक्रिया को 100% पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

*समयबद्ध विवेचना निस्तारण:* लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जिन विवेचकों के पास 15 से अधिक विवेचनाएं लंबित हैं, उन्हें थाना प्रभारियों के स्वयं के पर्यवेक्षण में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

*पोर्टल अपडेट्स:* CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइलों की अधिकतम रिकवरी, NCRP पोर्टल में साइबर शिकायतों का निस्तारण प्रतिशत बढ़ाने तथा निदान पोर्टल में NDPS अपराधियों का डेटाबेस अनिवार्य रूप से अपडेट व सर्च करने को कहा गया।

*e-sakshya व i-rad ऐप:* चोरी, नकबजनी और स्नैचिंग जैसी घटनाओं को तत्काल e-sakshya ऐप पर अंकित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं का विवरण i-rad ऐप के बाद FAR फॉर्म में प्रविष्ट करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को क्लेम मिलने में सहूलियत हो।

*2. आगामी पर्यटन सीजन, कैंची मेला व यातायात प्रबंधन:*_

*कड़ी चुनौती और मैनपावर मैनेजमेंट:* आगामी माह में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला, धार्मिक पर्यटन और ग्रीष्मकालीन सीजन के कारण भारी संख्या में पर्यटकों का आगमन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी मैनपावर मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए गए।

*अधिकारियों की फील्ड में मौजूदगी:* सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों के बॉटलनैक, बैरियर, डाइवर्जन और पार्किंग पॉइंट्स पर स्वयं मुस्तैद रहकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

*शालीन व्यवहार एवं सख्त कार्रवाई:* जनपद में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों व श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत शालीनता व सौम्य व्यवहार करने की हिदायत दी गई। वहीं, क्षेत्र में अराजकता, दबंगई या हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बिना किसी ढील के कठोर वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए।

*3. स्मार्ट पुलिसिंग एवं अपराधियों पर एक्शन:*_

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि *”स्मार्ट पुलिसिंग को अपनाएं, ताकि जनता और फरियादियों का पुलिस के प्रति भरोसा और सुदृढ़ हो सके।”* इसके साथ ही वांछित अपराधियों पर त्वरित इनाम घोषित कर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान माह अप्रैल 2026 में नैनीताल पुलिस की विभिन्न थानों/इकाई में तैनात 39 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया:–

कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल बलवंत बिष्ट, उप निरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन कुंवर, कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप ओली, कांस्टेबल अशोक रावत, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, महिला कांस्टेबल भावना जोशी सहायक उप निरीक्षक (M) गीतांजलि वर्मा, कांस्टेबल मनोज जोशी, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल चंदन मर्तोलिया, कांस्टेबल नारायण सिंह, महिला कांस्टेबल वंदना नेगी, सिग्नल ऑपरेटर विजय कश्यप, मुख्य आरक्षी पुलिस संचार सोनम राणा, कांस्टेबल शैलेंद्र, कांस्टेबल प्रकाश, महिला कांस्टेबल भारती आर्या, महिला कांस्टेबल किरण, हेड कांस्टेबल ओ पी नायक, हेड कांस्टेबल सरस्वती सरकी, महिला उप निरीक्षक आशा बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट, कांस्टेबल तेजपाल सैनी, हेड कांस्टेबल अभिसूचना दीवान सिंह, कांस्टेबल अभिसूचना खुशाल सिंह, महिला कांस्टेबल नयनतारा, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र राम, कांस्टेबल जयपाल कुमार, हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह अधिकारी, कांस्टेबल संजय मयाल, महिला कांस्टेबल निर्मला मटियाल, फायरमैन आनंद गिरी व बारबर शेर अली।

▫️उपरोक्त सम्मानित पुलिस कर्मियों में विशेष रूप से *हेड कांस्टेबल वीरेंद्र राम कोतवाली बनभूलपुरा द्वारा 222 लंबित मालों का निस्तारण, महिला कांस्टेबल नयनतारा कोतवाली हल्द्वानी द्वारा 200 लंबित वालों का निस्तारण तथा हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट कोतवाली कालाढूंगी द्वारा 35 लंबित वालों का सफल निस्तारण* करने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा अत्याधिक सराहना की गयी तथा अन्य पुलिस कर्मियों को भी इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

गोष्ठी के दौरान डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी रेवाधर मठपाल एसपी संचार हीरा सिंह राणा संयुक्त निदेशक विधि अमित कुमार सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल सीओ भवाली गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंजना नेगी सीओ नैनीताल ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक समस्त थाना शाखा यातायात व सीपीयू प्रभारी, पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *