ऑपरेशन लगाम के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 524 पाउच कच्ची शराब व 04 पेटी देशी मसालेदार शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

हल्द्वानी | जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।

पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान—

▪️ गौलागेट हाथीखाल चौकी क्षेत्र मंडी से *अभियुक्त अखिल रजवार पुत्र स्व. आनन्द सिंह निवासी हरिपुर पूर्णानन्द, गोरापड़ाव हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को 524 पाउच कच्ची शराब खाम* के साथ गिरफ्तार किया गया।

▪️ रेलवे फाटक से 50 मीटर आगे हाथीखाल के पास से *अभियुक्त समरपाल पुत्र स्व. हरिकिशन निवासी गौलागेट हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी, उम्र 58 वर्ष को 04 पेटी देशी मसालेदार शराब माल्टा* मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में क्रमशः—*

▪️ FIR No. 178/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
▪️ FIR No. 179/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम

के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*बरामदगी:*
▪️ 524 पाउच कच्ची शराब खाम
▪️ 04 पेटी देशी मसालेदार शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *