नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत पुलिस द्वारा रात्रि के दौरान व्यापक स्तर पर क्लीन स्वीप अभियान* चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं संवेदनशील स्थानों* पर पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई । अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है । पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाते हुए होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी सत्यापन अभियान चलाया गया । नैनीताल पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है । आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस* को दें ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत क्लीन स्वीप अभियान जारी रात्रि के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की सघन चेकिंग |
















Leave a Reply