बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का सख्त रुख: “फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन से अराजक तत्वों में खौफ, आम जनता में सुरक्षा का भाव |

नैनीताल | आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जनपद के कोने-कोने में भारी पुलिस बल, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) को तैनात किया गया है ।

एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च पर विशेष फोकस*_

कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन (Area Domination) की व्यापक कार्रवाई की जा रही है:

चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च:* जनपद के सभी संवेदनशील, अति-संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एसपी, सर्किल सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

सुरक्षा का अहसास:* इस सघन एरिया डोमिनेशन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की सोचने वाले अराजक तत्वों के हौसले पस्त करना है।

हाई-टेक निगरानी और इंटेलिजेंस:* स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य सूचना तंत्रों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *