ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं और चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

नैनीताल | एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे परेशन प्रहार के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए 02 अलग-अलग मामलों* में बड़ी कार्रवाई की है।

*1- चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई*

*थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0कानि0 जगदीश कुमार, कानि0 भारत भूषण, कानि0 शैलेंद्र सिंह, कानि0 जितेंद्र सिंह के द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त तपन मालदार निवासी शक्तिफार्म सितारगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब (161 पाउच)* बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

*2- लालकुआं पुलिस की कार्रवाई*

प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड कानि. कुबेर सिंह कानि.गुरमेज के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त राम सिंह कुँवर निवासी बिंदुखत्ता* को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 54 पेटी देशी मसालेदार शराब और परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *