आगामी बकरीद ईद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित |

नैनीताल | आगामी मुस्लिम समुदाय के बकरीद ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न करायें जाने हेतु डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल/ पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में *पीस कमेटी मीटिंग* का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना मल्लीताल, भवाली, लालकुआं बनभूलपुरा, हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मुखानी क्षेत्रांतर्गत गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व्यापार मंडल पदाधिकारियों पीस कमेटी सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक का आयोजन थाना कोतवाली मल्लीताल भवाली परिसर तथा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल* में किया गया, पीस कमेटी बैठक का आयोजन *डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में परितोष वर्मा, नगर आयुक्त हल्द्वानी एवं ए.पी. बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया । बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी बकरीद ईद पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न किए जाने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए।

*बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।*

*बैठक में उठाई गई समस्याएं एवं दिए गए निर्देश-*

• नालियों की साफ-सफाई कई स्थानों पर शेष होने पर नगर आयुक्त हल्द्वानी को शीघ्र साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।

• जिन स्थानों पर कुर्बानी होनी है, वहां पूर्व से ही पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• कुर्बानी स्थलों पर अवशेषों को खुले में न छोड़ने तथा उन्हें तत्काल उठाने हेतु नगर निगम के वाहन एवं कर्मचारियों को तैनात रखने की अपील की गई।

• अवशेषों को खुले में ले जाने पर रोक लगाने तथा निर्धारित स्थानों पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• पर्व के दौरान शहर में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

• विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने तथा किसी प्रकार की बिजली कटौती न होने देने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

• यातायात व्यवस्था सुचारु रखने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाने पर चर्चा की गई।

• प्रशासन द्वारा चिन्हित 12 स्थानों पर ही कुर्बानी किए जाने की जानकारी दी गई।

• आमजन से अपील की गई कि कुर्बानी की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

• सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

• सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

उपस्थित लोगों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया गया, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान *शांति व्यवस्था भंग करने वाले अथवा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर* कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । उक्त बैठक में अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल, राजेंद्र सिंह रावत राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रकाश मेहरा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों आदि उपस्थित रहे । बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बकरीद ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण* में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *