नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों—हल्द्वानी, भवाली एवं नैनीताल—को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में अवैध रूप से वाहनों के शीशों पर लगाई गई
काली फिल्म, बहुरंगी फ्लैशर/बत्ती, हूटर/सायरन का अनधिकृत प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन एवं फर्जी नंबर प्लेट आदि के विरुद्ध *मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
इसी क्रम में महेश चंद्रा, निरीक्षक यातायात भवाली के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें निम्न कार्यवाही की गई।
▪️अनाधिकृत रूप से लगी बहुरंगी फ्लैशर/बत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए *04 वाहनों* से फ्लैशर बत्तियां उतरवाई गईं तथा *04 चालान कर ₹2000 संयोजन शुल्क* वसूला गया।
▪️काली फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 10 चालान किए गए, जिनमें 02 न्यायालय चालान एवं *08 संयोजन चालान* शामिल हैं, तथा *₹4000 संयोजन शुल्क* वसूला गया।
▪️निजी वाहनों में अनधिकृत रूप से *सायरन/हूटर* के प्रयोग के विरुद्ध भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।
नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें । नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है ।
















Leave a Reply