SSP नैनीताल के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार तेज, ताबड़तोड़ कार्रवाई में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार ।

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । लंबे समय से फरार चल रहे *वारंटी संतोष कुमार* पुत्र भुवन चंद्र निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) में अंतर्गत *धारा 171, 174 भारतीय न्याय संहिता एवं 60 आबकारी अधिनियम* के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मनु महारानी होटल, नैनीताल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *