एसपी सिटी हल्द्वानी ने थाना लालकुआं का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए कड़े निर्देश ।

हल्द्वानी | प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना लालकुआं का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

☑ सर्वप्रथम दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा थाने के सभी भवन व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

☑ थाना कार्यालय/परिसर में साफ सफाई अच्छी पायी गयी।

☑ थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों को खोला व जोडा गया। निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें।

☑ थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर ग्राम अपराध रजिस्टर एवं त्योहार रजिस्टर को अप टू डेट किया जाए

☑ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

☑ आवासीय भवन जिनकी मरम्मत करने की आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर भेजें तथा निर्माणाधीन टाइप 2 के आवस की जानकारी ली गई तथाआवास को सही ढंग से बनाने के निर्देश दिए गए

☑ सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

☑ थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए। निर्देशित किया गया कि जो भी ऑनलाइन प्रार्थना पत्र क्या अन्य पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होते हैं तो उनका तत्काल निस्तारण किया जाए

☑ आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।

☑ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने तथा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट बुक को अपडेट करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल उस स्थान पर जाकर तस्दीक करने के निर्देश दिए।

☑ सम्मेलन के दौरान थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने में मौजूद समस्त कर्मचारियों को टास्क निर्धारित करते हुए जिम्मेदारी दी जाए तथा मौजूद कर्मचारियों को निर्देश किया गया कि अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करें

☑ आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं सीएलजी मेंबरों के साथ मीटिंग कर ली जाए।

☑ पुलिस मुख्यालय स्तर से या एसएसपी महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे समस्त अभियानों में विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक कार्यवाही करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं निरीक्षक हरेंद्र चौधरी उ0नि0 शंकर नयाल चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ समेत सभी चौकी/थाने के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *