लालकुआं | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत थाना लालकुृआँ पुलिस द्वारा चलाए गए संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान के अंतर्गत अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र राहुल मिश्रा निवासी चौवराबगर खेत थाना कंलान जिला शंहजानपुर को वी.आई.पी. गेट के सामने जंगल से एक प्लास्टिक के कट्टे में 70 पाउच कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लालकुआँ में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को 70 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply