रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर अफजल पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला पीरगढ़डी थाना कोतवाली मंगलौर द्वारा स्वयं की दुकान के अंदर से वायर के बंडल व लाइट के उपकरण चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी । जिसके सम्बन्ध में कोतवाली मंगलौर पर बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के दिन से ही लगातार एक टीम अभियोग के अनावरण में लगी हुई थी तथा पूर्व में जेल के अपराधियों का सत्यापन कर उन पर निगरानी रखी जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी से संबंधित एक आरोपी चोरी के माल के कस्बा मंगलौर में बेचने के लिए जा रहा है । तुरंत गठित टीम द्वारा आरोपी को धर दबोचा जिसके कब्जे से चोरी किया हुआ माल निम्न बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को नियमनुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
1- समीर अली पुत्र सलीम निवासी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
बरामद माल
1-05 बंडल चोरी किया हुआ तार















Leave a Reply