लक्सर पुलिस द्वारा 4.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | जनपद में नशीले पदार्थो पर अंकुश लगाये जाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध युद्वस्थल पर कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानों पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है । पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर छापेमारी /चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से जुल्फकार नाम के एक व्यक्ति को 4.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी –
जुल्फकार पुत्र सगीर अहमद नि० दादा खान पीर मौहल्ला सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

विवरण बरामदगी –
4.44 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *