हरिद्वार पुलिस ने बचाई एक जिंदगी युवक ने नहर में कूद कर आत्महत्या की कोशिश पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई युवक की जान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की पटरी लिबरहेड़ी में एक युवक नहर में कूद गया है । प्राप्त सूचना पर बिना देरी के मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा स्थानीय व्यक्तियों की मदद से डूबते हुए व्यक्ति की तलाश शुरू गई व कड़ी मशक़्क़त के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाला गया।युवक प्रियांशु पुत्र पदम निवासी मेरठ जो पैसे हारने के कारण आत्महत्या कर रहा था । युवक को बचाने में स्थानीय व्यक्ति आसिफ पुत्र इरशाद निवासी मुंडियाकी का विशेष योगदान रहा । युवक को उपचार हेतु 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल रुड़की भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *