01 महिला को गौमांस बेचते हुये पकड़ा गया आरोपी कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं गौमांश किया जब्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम को ग्राम राजपुर में साजिद पुत्र बसीर अब्बासी के घर में गौमांस विक्रय होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुये ग्राम राजपुर स्थित साजिद पुत्र बसीर अब्बासी नि0ग्राम राजपुर रानीपुर हरिद्वार के घर से उसकी पत्नी  नि0 ग्राम राजपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को गौमांस की कांट छाट करते हुये पकड़ा गया तथा मौके पर  कब्जे से कुल 53 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणो की बरामदगी की गयी ।  पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मेरे पति साजिद पुत्र बसीर अब्वासी और अनीस पुत्र तीजू, गुलफाम पुत्र यामीन निवासी ग्राम गढ ने मिलकर गांव के बाहर खेत मे गाय काटी थी, पुलिस के आने पर मेरा पति भाग गया था । रानीपुर पुलिस ने आरोपी महिला व फरार आरोपी 1- साजिद पुत्र बसीर अब्बासी , 2- अनीस पुत्र तीजू नि0 ग्राम गढ रानीपुर हरिद्वार, व 3- गुलफाम पुत्र यामीन नि0 ग्राम गढ रानीपुर हरिद्वार के विरूद्ध  गौवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- महिला आरोपी नि0 ग्राम राजपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
कुल 53 किलो गौमांश व गौकशी उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *