लक्सर पुलिस ने 9.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अलग- अलग स्थानो से 02 आरोपियों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है, जिस क्रम में 02 व्यक्ति रमन व अंकित को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता आरोपी-
1-रमन कुमार पुत्र जगपाल निवासी लाहक कला थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी- दयाल एन्क्लेव जमालपुर कला थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
2-अंकित कुमार पुत्र राकेश निवासी- मौहल्ला प्रेमपुरी थाना कोतवाली मु0नगर जिला मु0नगर उ0प्र0 हाल निवासी C/o अमित दयाल एन्क्लेव जमालपुर कलां थाना कनखल जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1- 4.37 ग्राम अवैध स्मैक आरोपी रमन से
2- 4.65 ग्राम अवैध स्मैक आरोपी अंकित से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *