थाना पिरान कलियर हरिद्वार ने 01 व्यक्ति के विरुद्ध शांन्ति भंग में किया चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थाना पिरान कलियर को दरियापुर से झगडे की सूचना प्राप्त हुई | सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति शिवकुमार पुत्र अमीर चंद अपने परिवार के साथ गाली गलौच कर आमदा फौजदारी हो रहा था, मौके पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी समझाया गया,लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना तथा अत्यधिक उग्र होकर परिजनो के साथ गाली गलौच कर आमदा फौजदारी पर उतारू होने लगा । मौके पर काफी भीड भाड एकत्रित हो गयी, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170,Bnss के तहत कार्यवाही की गयी ।

नाम पता आरोपी-
1- शिवकुमार पुत्र अमीर चंद निवासी ग्राम दरियापुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *