रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वादी की नाबालिक पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । नाबालिक व महिला संबंधित अपराध होने के दृष्टिगत मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कोतवाली रुड़की ने निर्देशन में कई टीम का गठन किया गया । अथक प्रयास के बाद अपहृता को बस अड्डे रुड़की से सकुशल बरामद किया गया । तथा आरोपी साबिर पुत्र हाकिम निवासी नौरंगाबाद कानपुर तहसील पलवल थाना हसनपुर हरियाणा को धर दबोचा ।
नाम पता आरोपी
साबिर पुत्र हाकम निवासी नौरंगाबाद कानपुर तहसील पलवल थाना हसनपुर हरियाणा।













Leave a Reply