रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | जनपद में वारंटियों की धर पकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान को सफल बनाने के क्रम में खानपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में हाजरी में न आने वाले वारंटियों के विरुद्ध गैर-जमानतीय वारण्टों की तामील के क्रम में थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत 02 वारंटियों के मस्कन पर दबिश देकर धर दबोचा ।
वारण्टी का नाम –
1-सुरेन्द्र पुत्र सोमा नि0 ग्राम हस्तमौली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार सम्बन्धित वाद सं0 129/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम।
2.नरेन्द्र पुत्र सोमा नि0 ग्राम हस्तमौली संबंधित वाद सं0 129/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम।















Leave a Reply