47 निर्णित मालो को किया गया नष्ट, 06 मालो का किया गया है अल्पीकरण न्यायालय द्वारा माल निस्तारण हेतु किया गया था कमेटी का गठन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | निर्णित माल मुकदमाती व अनावश्यक पडे माल के निस्तारण के लिए मुख्यालय स्तर से सभी जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा भी क्राईम मीटिंग के दौरान मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशों के क्रम में थाना कलियर पुलिस के प्रयासों से माननीय न्यायालय द्वारा गठित की गई कमेटी द्वारा आज वर्ष 2015 से वर्ष 2024 तक के निर्णित 47 देशी व बहुतायत संख्या मे अग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का माल का बावन दर्रे धनौरी क्षेत्र मे विडोयो व फोटो ग्राफी कर माल निस्तारण किय गया। तथा थाना कलियर के वर्ष 2024 व 2025 के 06 माल मुकदमाती का नमूना लेकर अल्पीकरण किया गया। अल्पीकरण मे 44 पेटी अंग्रेजी शराब(चण्डीगढ मार्का) शामिल है ।

निस्तारित माल-
47 माल देशी अग्रेजी शराब (चण्डीगढ मार्का) (विनिष्ठीकृत)
06 माल देशी अग्रेजी शराब (चण्डीगढ मार्का) (अल्पीकरण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *