रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अवैध नशीले पदार्थो पर प्रभारी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री रोकने के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया ।
गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-
जगह छापेमारी कर 02 शराब तस्करों को लक्सर क्षेत्र से अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- दीपक पुत्र रमेश निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-रतन सिह पुत्र हरवंश निवासी हिरणाखेडी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
कच्ची शराब 20लीटर अवैध कच्ची शराब।















Leave a Reply