हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वों पर पेनी नजर अवैध तमंचे के साथ चढा एक व्यक्ति लक्सर पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से रजत नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
रजत पुत्र स्व0 रणवीर निवासी महेश्वरी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01 तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *