रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में खानपुर पुलिस के द्वारा रात्रि में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम न्यामतपुर थाना खानपुर में पहुंची जहां 1 आरोपी अवैध कच्ची शराब की निकासी कर रहा था । उक्त आरोपी को पुलिस टीम द्वारा कच्ची शराब मय लाहन के मौके पर दबोच लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई । मौके पर बरामद लाहन करीब 150 लीटर को मौके पर नष्ट किया गया । अवैध मादक पदार्थ कि विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता आरोपी
1-विकास कुमार पुत्र फग्गन नि0 ग्राम मिर्जापुर सादात थाना खानपुर जनपद हरिद्वार।
बरामद माल –
5 लीटर अवैध कच्ची शराब।















Leave a Reply