हरिद्वार पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी 4 फरार वारंटियों को धर दबोचा, विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । विगत काफी दिनों से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे । कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा सूचना पर विशेष टीम का गठित कर मस्कन में दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न वारंटियों को पकड़ा गया ।

नाम पता वारंटी
1- ओमवीर पुत्र वेदपाल ग्राम कलनपुर थाना पुरकाजी उ0प्र0 वाद स0 909/23 धारा 323,506 आईपीसी
2- वीरपाल पुत्र वेदपाल उपरोक्त।
3- सन्दीप पुत्र वेदपाल निवासी उपरोक्त।
4- उदयवीर सिह पुत्र महिपाल निवासी ग्राम टिकौला थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार एसटी न0 113/2024 धारा 147,148,307,323,504,506 आईपीसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *