रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली गंगनहर द्वारा टीम बनाकर सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा आरोपी इनाम पुत्र मुस्तफा को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए मय सट्टा डायरी, पैन और नगद धनराशि के साथ सुनहरा रुड़की स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी- इनाम पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी-
सट्टा डायरी ,पेन धनराशि ₹1560/-















Leave a Reply