रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | सिडकुल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से तमंचे के बल पर दो मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। पीड़ितों के शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना सिड़कुल पर अभियोग पंजीकृत किए गए । तमंचे के बल पर मोबाइल लूट की इन घटनाओं को गंभीरता लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के खुलासे हेतु एक टीम गठित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए । गठित टीम ने विभिन्न स्तर पर लगातार प्रयास के बाद मोटर साईकिल सवार एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया । पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपने अलग-अलग साथियों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से फैक्ट्री एरिया से मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशांदेही पर सिडकुल क्षेत्र से लूटा हुआ दूसरा मोबाइल फोन और अलग अलग जगहों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए । पुलिस टीमें अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पकड़ा गया संदिग्ध-
फैसल पुत्र अनीश निवासी ग्राम मोमदी थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी किराएदार रोशनाबाद उम्र 20 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 धारा 309 (4),317(2) BNS थाना sidcul
2.मु0अ0स0 धारा 309 (4), 317(2) BNS थाना सिडकुल
बरामदगी-
1. मोबाइल बरामद-12
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल















Leave a Reply