सेवानिवृत्त हो रहे जवानों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विदाई समारोह |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार । पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एसपी क्राइम/ ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई कार्यक्रम में पुलिस ऑफिसर्स द्वारा विदा हो रहे साथियों को फूल माला पहनाने के बाद स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं को याद किया गया । इस दौरान मेहरा द्वारा विदा हो रहे जवानों किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निसंकोच बताने के लिए कहा गया। इस दौरान एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी, सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी आदि अधिकारी मौजूद रहे। सुक्ष्म जलपान के पश्चात खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

ASI खजान सिंह

मूल रूप से जनपद देहरादून निवासी खजान सिंह जी दिनांक 08.01.1987 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुए एवं वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 04.04.2014 को हे0 कानि० एवं दिनांक 28.11.2024 को अपर उ०नि० स०पु के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 03 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

खजान सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद हरदोई, बिजनौर, रामपुर, देहरादून, पौडी गढवाल एंव जनपद हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है।

HC सुबोध सिंह

मूल रुप से जनपद देहरादून के मूल निवासी सुबोध सिंह दिनांक 06.12.2008 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुए व वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 30.12.2022 को हे० कानि० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 16 वर्ष 03 माह 25 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

सुबोध सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

का0 सुखवीर सिंह

मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी सुखबीर सिंह पुलिस विभाग में एक्स आर्मी के कोटे से कानि० के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 17 वर्ष 03 माह 16 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

सुखवीर सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

का0 बलवन्त सिंह

मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी बलवंत सिंह पुलिस विभाग में एक्स आर्मी के कोटे से कानि० के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 22 वर्ष 10 माह 26 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

बलवन्त सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *