गौकशी करने वालों पर चला कानून का डंडा महिला आयी गिरफ्त में घर से गौमांस, गोकशी के उपकरण बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

पथरी | दौराने वाहन चैकिंग चौकी प्रभारी फेरूपुर को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पदार्था में एक घर मे गोकशी हो रही है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स के ग्राम पदार्था में मुखबिर के बताएं घर में दबिश दी गई । पुलिस छापेमारी देख मौके से एक व्यक्ति भाग निकला तथा मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया। घर की तलाशी ली गई तो 80 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी के उपकरण बरामद किये गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर गोवंश अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है ।

दर्ज मुकदमा व धारा-
मु.अ.स.-175/25
धारा – 3/5/11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम

बरामदगी-
80 किलो गौ मांस व उपकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *