रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | लव शर्मा द्वारा अपनी लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि रात को किसी अज्ञात चोर ने विष्णु गार्डन कॉलोनी से उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया है। शिकायत पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 73/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग करते हुए मुखबिर की सूचना पर जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से संदिग्ध मोहसिन उर्फ हाथी को दबोचकर उसके कब्जे से उपरोक्त चोरी की गई मोटर साइकिल बरामदगी की। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 BNS की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को न्यायासय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
विवरण आरोपित-
मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत निवासी ग्राम गाढ़ोवली थाना पथरी जिला हरिद्वार
बरामदगी-
1- मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर प्रो













Leave a Reply