हरिद्वार पुलिस ने फिर धर दबोचा एक शराब तस्कर आरोपी के कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब किया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही जारी रखते हुये कल रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपित के विरूद्ध अभियान चलाकर दौराने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये डीपीएस स्कूल के पीछे सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक शराब तस्कर सागर s/o मुकेश कुमार R/O L -32 अम्बेडकर नगर टिबडी रानीपुर ,हरिद्वार को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 42 पव्वे देशी शराब किन्नू मार्का बरामद किये गये, पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी-*
1- सागर s/o मुकेश कुमार R/O L -32 अम्बेडकर नगर टिबडी रानीपुर ,हरिद्वार।

*बरामदगी-*
1- कुल 42 टेट्रा पैक देशी शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *