पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत असामाजिक तत्व के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेडा | अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने व ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बेचने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया । आदेश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम डेलना लोदी वाला तिराहे के पास से आरोपित शिवकुमार को 44 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकडा गया है । आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।

*नाम पता आरोपित*
1-शिवकुमार पुत्र सुक्कड
निवासी डेलना कोतवाली झबरेड़ा जनपद हरिद्वार ।

*बरामदगी*
44 टेट्रा पैक देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *