रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | हरिद्वार ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में बाल संरक्षण और सुरक्षित बचपन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्तo वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आज 28.10.26 को 1.राजाबाबू इण्टर कॉलेज आसफ नगर धनोरी में ACJM हरिद्वार व उ0नि0 महिपाल सैनी 2.MGFM इण्टर कॉलेज कलियर में प्रथम अपर जिला जज रुड़की अम्बिका पंत व प्रभारी निरीक्षक कलियर कमल मोहन भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी तथा 3. माजरी इण्टर कॉलेज में ACJM II रुडकी विपिन जी व अ0उ0नि0 सूरज नेगी 4. राजकीय इण्टर कॉलेज इमलीखेड़ा में JM प्रथम रुड़की दीप्ति पंत व उ0नि0 योगेश कुमार की उपस्थिति में ‘सुरक्षित बचपन’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यशाला का मुख्य फोकस बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता, पोक्सो (POCSO) एक्ट की बुनियादी जानकारी और बच्चों को मानसिक व शारीरिक शोषण से सुरक्षित रखने के उपायों पर रहा । इस अभियान के दौरान न्याय प्रशासन-पुलिस की भूमिका बेहद सराहनीय रही। इस साझा प्रयास का असर कार्यक्रम में साफ देखने को मिला, जहां जनता ने खुलकर अपनी शंकाएं रखीं और न्यायिक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद कर कानूनी प्रक्रियाओं को समझा। विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।












Leave a Reply