रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से एक्स सोल्जर्स इ0का0 सुभाषगढ, ग्राम राज्य का0 इ0का0 भिक्कमपुर लक्सर, हर्ष विद्या मन्दिर रायसी में ‘सुरक्षित बचपन’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर कुमार एडीजे लक्सर ललिता सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता सविल जज (जूनियर डिविजन) लक्सर लवल कुमार वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्सर उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित रहे । कोतवाली लक्सर से उ0नि0 ब्रहमदत्त बिजल्वाण, उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी व म0उ0नि0 प्रियंका नेगी, अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल अलग-अलग स्कूलो में मौजूद रहे । कार्यशाला का मुख्य फोकस बाल अधिकारों के प्रति बच्चो को जागरूक करना, पोक्सो (POCSO) एक्ट की बुनियादी जानकारी और बच्चों को मानसिक व शारीरिक शोषण से सुरक्षित रखने के उपायों एवं साइबर जागरूकता पर रहा। बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के फर्क के साथ-साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों के संबंध जानकारी देकर जागरूक किया गया ।












Leave a Reply