मंगलौर | न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की के आदेशानुसार कोतवाली मंगलौर परिसर में सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री अलीशा खान तथा प्रभारी निरीक्षक भगवान महर की देखरेख एवं उपस्थिति में नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की गई । इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखी गई विभिन्न मामलों की देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब तथा शराब निर्माण एवं तस्करी में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत नियमानुसार नष्ट किया गया । इस कार्रवाई के साथ वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी मामलों का विधिवत निस्तारण किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण एवं मालखानों में रखी पुरानी जब्त सामग्री के समयबद्ध विनिष्टीकरण की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके ।
















Leave a Reply