गंगनहर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र बनाए रखने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं रोकथाम अपराध हेतु भ्रमणशील थे । कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शेर सिंह राणा चौक के पास लाल चौपाल पास एक व्यक्ति फैजान पुत्र अल्ताफ निवासी मेहवड़ कला थाना कलियर हरिद्वार को एक अदद नाजायज चाकू के साथ हिरासत में लिया गया । पूछताछ में व्यक्ति ने चाकू रखने का कोई ठोस कारण नहीं बताया उक्त व्यक्ति को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित-*
फैजान पुत्र अल्ताफ निवासी मेहवड़ कला थाना कलियर हरिद्वार।

*बरामद माल*
1. एक अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *