रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | पत्नी जाने आलम निवासी इस्लामनगर बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा थाना कलियर पर आकर सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह जियारत हेतु आई थी करीब 1:30 बजे उनका पुत्र अरसान उम्र 8 वर्ष बिना बताए कहीं चला गया है, काफी ढूंढने पर नहीं मिल पा रहा है । सूचना पर तत्काल कलियर पुलिस द्वारा डे ऑफिसर , चेतक कर्मचारी गण , प्राइवेट टीम व ऑफिस से महिला कर्मचारीगण को तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश हेतु दरगाह क्षेत्र, नहर पटरी रिक्शा स्टैंड आदि क्षेत्र में रवाना किया गया । कलियर पुलिस के त्वरित व सार्थक प्रयास करने के बाद उक्त बच्चा सकुशल रेन बसेरा के पास बरामद कर लिया गया है । बच्चे को सकुशल पाकर उक्त बच्चे के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया ।














Leave a Reply