रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम/सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आगामी काँवड मेला-2026 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज (रविवार) की प्रातः रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत बिट्ठल विहार कालोनी, शक्तिनगर कालोनी, बैरियर नं0 06 के आस पास स्थित निवासरत एवं सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 145 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 10 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹1,00,000/- के कोर्ट चालान किये गये । इसके अतिरिक्त कुल 08 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल ₹2000/- के चालान किये गये । रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 10 कोर्ट चालान 83 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹1,00,000/-)
2- कुल 08 नगद चालान 81 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹2000/- )












Leave a Reply