रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर एक युवती द्वारा तहरीर दी कि आरोपी अमित कश्यप नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया एवं गली गलौच भी की। युवती की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 199/26 धारा 69,352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । गठित पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान अंकित कर मेडिकल करवाया व नामजद आरोपी की तलाश के प्रयास करते हुए नामजद आरोपी को बाद बयान हिरासत में लिया । आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार आरोपी-*
अमित कश्यप पुत्र स्व० नाथीराम, निवासी मकान संख्या-624, आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार उम्र 31 वर्ष












Leave a Reply